राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त करतेे हुए ट्वीट किया कि जैन मुनि श्री तरुण सागर जी महाराज के देहावसान के बारे में सुनकर दुख हुआ । “कड़वे प्रवचन” के लिए मशहूर, उन्होंने समाज में शांति और अहिंसा का संदेश फैलाया और युवाओं को अच्छे संस्कार देकर समाज को नयी दिशा प्रदान की। उनके सभी अनुयायियों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं ।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि जैन मुनि तरुण सागरजी के निधन की खबर सुन गहरा दुख हुआ..हम उन्हें हमेशा उनके प्रवचनों और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए याद करेंगे । उनके प्रवचन हमेशा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। मेरी संवेदनाएं जैन समुदाय ओर उनके अनगिनत शिष्यों के साथ है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि वह प्रेरणा के श्रोत थे ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है ।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, मुझे उनके असामयिक निधन की खबर सुनकर दुख पहुंचा है। उनके प्रवचन और आदर्श हमेशा मानवता को प्रेरित करेंगे ।
