राजस्थान के नए मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद कुमार ने शुक्रवार को अपना पदभार संभाल लिया । वर्तमान मुख्य चुनाव अधिकारी अश्विनी भगत ने उन्हें पदभार सौंपा ।
आंनद कुमार ने सचिवालय में पदभार संभालने के बाद कहा कि विधानसभा चुनाव-2018 निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी ।
उन्होंने यह भी कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे । चुनाव के समय महिलाओं, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों का सरलता से मतदान कराना भी उनकी कार्यसूची में सम्मिलित होगा ।
मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सके इसके लिए बेहतर कानून व्यवस्था के साथ सकारात्मक माहौल का बनाया जाएगा । चुनाव की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के लिए शीघ्र ही सभी अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
