केन्द्रीय मंञीमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को 1.1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 2 फीसदी अतिरिक्त वृद्धि को मंजूरी दे दी है । जिसमें 48 लाख केंद्रीय कर्मचारिय और 62 लाख पेंशनभोगिय शामिल हैं । यह फैसला एक जुलाई 2018 से प्रभावी होगा।
महंगाई भत्ता बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए सरकार द्वारा दिया जाता है । राजकोष पर डीए और डीआर संयुक्त अतिरिक्त भार 6,112.20 करोड़ प्रति वर्ष पङेगा और वित्त वर्ष 2018-19 में जुलाई 2018 से फरवरी 2019 तक 8 महीने के हिसाब से 4,074.80 का अतिरिक्त भार पड़ेगा ।
सरकार की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सातवें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय कर्मचारियों को 7 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था । अब यह मूल वेतन-पेंशन पर मौजूदा 7 प्रतिशत पर 2 प्रतिशत की वृद्धि है । यह वृद्धि स्वीकृत फॉर्मूला पर आधारित है, जो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
इस बढ़ोतरी से 48.41 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों तथा 62.03 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा ।
