पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि अनुमानतः बारिश की वजह से खराब दृश्यता के कारण यह दुर्घटना हुई ।
उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बुधवार रात को हुई लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह मिली । अधिकारियों के घटनास्थल तक पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरु कर दिया था ।
प्रत्यक्षदर्शियों के बताये अनुसार प्रशासन को मृतकों को खाई से निकालना काफी चुनौतीपूर्ण रहा ।

