बात कर रहे हैं दुष्कर्म की सिरीज़ की
मुजफ्फरपुर और देवरिया के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक छात्रावास में मूक-बधिर युवतियों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है । यहां के छात्रावास संचालक पर युवतियों से दुराचार व अश्लील हरकत के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने छात्रावास संचालक अश्विनी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस बताया कि , अश्विनी शर्मा अवधपुरी में बधिर बालिकाओं के लिए प्रशिक्षण केंद्र चलाता है, उसका कृतार्थ नाम से छात्रावास भी है । इस छात्रावास में प्रशिक्षण लेने आने वाली युवतियां के रहने का इंतजाम है। जिसे सरकार से अनुदान भी मिलता है।
यह मामला गुरुवार को तब सामने आया जब धार जिले की एक मूक-बधिर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने धार व इंदौर पुलिस को शिकायत की। इस पर पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर भोपाल की अवधपुरी थाने के पुलिस को प्रकरण भेजा ।
भोपाल क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि धार की एक और इंदौर की दो युवतियों ने शिकायत दर्ज कराई है । धार की मूक बधिर युवती ने बताया कि वह भोपाल सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण लेने आई थी । वह यहाँ साल भर रही, जहां छात्रावास संचालक ने कई बार उसके साथ दुराचार किया ।
जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शर्मा को रेप और एसटी-एससी अधिनियम की धाराओं में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है ।
वहीं, पुलिस महानिरीक्षक मकरंद देउस्कर ने कहा कि पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच करेगी । और छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी विस्तृत पूछताछ करेगी ।
उन्होंने कहा कि आरोपी छात्र और छात्राओं के लिए अवधपुरी इलाके में दो छात्रावास संचालित करता था।
इस बीच, प्रदेश कांग्रेस मीडिया सेल की अध्यक्ष शोभा ओझा कहा कि प्रदेश सरकार को प्रदेश में चल रहे सरकारी और अनुदानप्राप्त आश्रय स्थलों एवं छात्रावासों की सोशल ऑडिट करानी चाहिए ।
इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ की बैठक के बाद बड़ा बयान दिया कि ऐसी घटना से मन व्यथित है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले इसके मैंने निर्देश दे दिये हैं । ऐसे छात्रावासों की नियमित मॉनिटरिंग के लिए भी निर्देश दिए गए हैं । लड़कियों के होस्टलों के हर महीने निरीक्षण होगा ।
हम यह सोचकर अनुदान देते हैं कि संस्था अच्छे से चल रही है पर कौन वहशी कहां बैठा है पता नहीं लगता । अब केवल संस्था के भरोसे इन्हें नहीं चलने देंगे । अनाथालय, निजी हॉस्टल के लिए भी नियम बनेंगे ।
वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस के मुखिया कमलनाथ ने ट्वीट पर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा है, पहले ही दुष्कर्म में देश में अव्वल, प्रदेश में अब बालिका गृह भी सुरक्षित नहीं । बिहार के मुजफ्फरपुर व UP के देवरिया की तरह MP में भी हुई घटना से प्रदेश हुआ शर्मसार, प्रदेश के सारे छात्रावासों की तुरंत जांच करवाए.
