पुलिस को मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहूंची पुलिस ने कमरे से बिन्नी का सुसाइड नोट बरामद किया है।सुसाइड नोट में भी बिन्नी ने पति और सास पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए है। बिन्नी के पति गुरमीत वालिया भी आईएएस अधिकारी हैं और चण्डीगढ़ में कार्यरत हैं।
पुलिस ने बताया कि सोमवार रात लगभग 12 बजे बजाज नगर स्थित एजी कॉलोनी में रहने वाली आईआरएस अधिकारी बिन्नी शर्मा के फांसी लगाने की सूचना मिली थी। मौके की एफएसएल जांच करवाई गई है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ।
अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में ये लिखा था :
पुलिस ने बताया कि मौके से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाईड नोट बरामद हुआ है। इसमे लिखा है कि पति गुरमीत वालिया और उनकी मां ने खूब प्रताडित किया। इन दोनों ने उनका जीवन खराब कर दिया। इससे दुखी होकर ही वह यह कदम उठा रही है।
दो बच्चों और मां के साथ रहती थी बिन्नी
आईआरएस बिन्नी जयपुर में अपनी मां के साथ रहती थी। बिन्नी के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। बच्चे भी बिन्नी के साथ ही रहते थे।
