Site iconSite icon AR Live News

इंटरनेट चलते ही जगन्नाथ रथ यात्रा का सीधा प्रसारण देख सकेंगे श्रद्धालु

रथ समिति की वेबसाइट पर होगा होगा सीधा प्रसारण।

उदयपुर में शनिवार को हर जगह भगवान जगदीश के जयकारे गूंजेंगे। मौका होगा उदयपुर के त्यौहारों में शामिल होने वाली जगन्नाथराय जी की रथयात्रा का। हजारों श्रद्वालु इस रथयात्रा की तैयारी में जुटे हुए है और कल यात्रा में शामिल भी होंगे। लेकिन वे श्रद्धालु जो यात्रा में शामिल नही हो सकेंगे, वे  रथ समिति की वेबसाइट पर लाइव प्रसारण देख सकेंगे।

गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रथ समिति, उदयपुर ने वेबसाइट www.shreerathsamiti.org  पर रथ से लाइव किया जाएगा साथ ही बीच बीच में  विभिन्न स्थानों से रथ यात्रा का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।

इससे जो व्यक्ति उदयपुर के हैं, एवं उदयपुर से बाहर या किसी भी कारण अगर रथयात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं तो वे देश दुनिया के किसी भी कोने से रथयात्रा की वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग कर रथयात्रा का आनन्द ले सकेंगे और प्रभु दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस पूरी रथयात्रा की वेबसाइट बनाकर लाइव स्ट्रीमिंग का कार्य उदयपुर की प्रार्थना एसोसिएट्स प्राइवेट लि. डिजीटल मार्केंटिग कम्पनी कर रही है। इस कम्पनी के निदेशक दीपेश पाण्डे एवं अंकित सनाढ्य का कहना है कि वे पिछले 8 सालों से लगातार इस रथयात्रा में शामिल हो रहे हैं, पिछले साल रथ से लाइव किया था, लेकिन इस बार वे अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर रथ के साथ साथ अन्य कई जगहों से भी लाइव किया जायेगा।

प्रशासनिक नोटिस के अनुरूप इंटरनेट बंद होने के कारण रथयात्रा लाइव में बाधा हो सकती है, रथयात्रा का सीधा प्रसारण इंटरनेट पुनः चालू होने पर होगा।

Exit mobile version