Site iconSite icon AR Live News

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर : एफएसएल ऑफिसर ने कहा तुलसी की लाश का हैंड वॉश सैंपल नहीं लिया था

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में गुरुवार को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में एफएसएल ऑफिसर गुलाम अहमद शेख के बयान हुए। उन्होंने कोर्ट को बताया कि दिसंबर 2006 को वे पालनपुर में एफएसएल मोबाइल यूनिट इंचार्ज थे।

पुलिस सूचना पर वे तुलसी के एनकाउंटर स्पॉट पर पहुंचे थे। घटना स्थल, देशी कट्टा, कार्टिज, खून से सनी मिट्टी का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने जांच अधिकारी को यह सैंपल इकट्ठे करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कोई सैंपल न तो खुद कलेक्ट किए थे और न ही सील किए थे। ऐसे में वे किसी सैंपल को पहचान भी नहीं सकते हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया कि तुलसी की लाश से उन्होंने कोई भी हैंड वॉश का सैंपल नहीं लिए थे, क्यों कि उसका पोस्टमार्टम पहले ही हो चुका था।

Exit mobile version