Site iconSite icon AR Live News

मोदी की सभा में 5579 बसों में जाएंगे लाभार्थी…

वसुंधरा सरकार ने जारी किया 722 लाख का बजट।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 जुलाई को जयपुर के अमरूदों के बाग में होने वाली सभा में विभिन्न जिलों से लाभार्थियों को ले जाने के लिए 5579 बसें लगेंगी। इसके लिए राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 33 जिला कलेक्टर को प्रति बस और दूरी के अनुसार कुल 7 करोड़ 22 लाख 53 हजार का बजट जारी किया है।

सामान्य प्रसाशन की ओर से जारी आदेश के अनुसार मोदी की सभा मे जाने वाली बसों को बीस रुपये प्रति किलो मीटर के हिसाब से जिला कलेक्टरों को बजट जारी किया गया है।

इसमें सबसे ज्यादा बसें जयपुर जिले से 532, उदयपुर व नागौर से 300-300 बसों के लिए बजट जारी हुआ है। जबकि सबसे कम प्रतापगढ़ व टोंक से 80-80 बसों के लिए बजट जारी हुआ है। मोदी की सभा मे मुख्य मंत्री वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ जिले से 125 बसें जाएंगी।

तैयारियों को लेकर कटारिया ने ली वीसी

मोदी की इस यात्रा की तैयारियों को लेकर बुधवार को गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने वीसी के माध्यम से अधिकारियों से फीडबैक लिया। ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को जयपुर लाने संबंधित व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।

गृह मंत्री की वीसी के दौरान उदयपुर में मौजूद संभागीय आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य अधिकारी

Exit mobile version