Site iconSite icon AR Live News

ट्रांसफर की अर्जी लेकर गए चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर ने देवनानी के जड़ा थप्पड़

उदयपुर। भाजपा सरकार में मंत्रियों के बीच की खींचतान अब हाथा पाई तक पहुँच चुकी है। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर बाजिया ने शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी से मुलाकात दे दौरान उनके थप्पड़ जड़ दिया।

हुआ यूं कि बाजिया को अपने किसी परिचित का ट्रांसफर करवाना था। ट्रांसफर की सिफारिश लेकर वो देवनानी से मिलने उनके कार्यालय पहुँच गए। लेकिन देवनानी ने ट्रांसफर करने से इनकार कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस भी हुई और गुस्से में आए बाजिया ने देवनानी को थप्पड़ मार दिया। जब यह घटनाक्रम हुआ, तब देवनानी के कार्यालय में दोनों मंत्रियों के पीए ही मौजूद थे

Exit mobile version