Site iconSite icon AR Live News

धमाके की आवाज से जागे लोग बाहर निकले तो जो देखा, उससे आंखे फंटी रह गयी..

मुम्बई में बारिश का कहर, बडाला में जमीन धंसी, 10 कार समांईं, बारिश से 2 की मौत

मुम्बई। पिछले दो दिन से मुम्बई में हो रही बारिश ने जन जीवन पर कहर ढाया हुआ है। भागती मुम्बई का जनजीवन थम सा गया है। बडाला, सांताक्रूस, अंधेरी सहित अन्य क्षेत्रों में घुटनों तक पानी भर गया है।

बडाला के एक कॉलोनी में सोमवार तड़के पार्किंग एरिया धंस गया। बहुत तेज धमाके के साथ सड़क फट गई और करीब 10 कार जमीन में समा गई। बारिश के कारण मुम्बई में 2 लोगों की मौत सूचना भी है।

बडाला की कॉलोनी में जमीन धंसने से हुए  धमाके की आवाज से जागे लोग घरों के बाहर निकले तो धंसी हुई जमीन देख कर घबरा गए। लोगों ने कहा कि जमीन में लगातार पानी भरने से भवन कमजोर हो गए है। लेकिन बीएमसी को कोई परवाह नहीं है। सड़कों पर भरे पानी मे कारे डूब गईं और कई बड़े वाहन फंस गए।

Exit mobile version