Site iconSite icon AR Live News

घनश्याम तिवाड़ी बढ़ाएंगे भाजपा की मुश्किल, सभी सीटों पर टक्कर देने की तैयारी

निर्वाचन आयोग ने “भारत वाहिनी पार्टी” का किया पंजीयन
जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने “भारत वाहिनी पार्टी” का विधिवत पंजीकरण कर दिया गया है। आगामी विधानसभा चुनावों में भारत वाहिनी अब एक पंजीकृत राजनीतिक दल के रूप में अपने प्रत्याशी उतार सकेेेगी।
राजस्थान के आगामी चुनावों में घनश्याम तिवाड़ी के नेतृत्व में भारत वाहिनी प्रदेश की सभी 200 विधान सभा सीटों से चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर काम करेगी।
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश तिवाड़ी ने बताया कि 11 दिसम्बर 2017 को उनके द्वारा भारत निर्वाचन आयोग को पार्टी के विधिवत पंजीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। निर्वाचन आयोग ने भारत के संविधान के लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29(क) के अधीन समस्त प्रक्रिया को पूरा करते हुए “भारत वाहिनी पार्टी” के पंजीकरण का कार्य सम्पादित किया।
3 जुलाई 2018 को, जयपुर में, भारत वाहिनी का “प्रथम प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन” आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में 2000 कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमें राजस्थान के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से दस प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। वर्तमान में दीनदयाल वाहिनी में काम कर रहे कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों को भारत वाहिनी में समारोह पूर्वक शामिल किया जाएगा।
Exit mobile version