Site iconSite icon AR Live News

शहर के मुख्य होटल में लगी आग, एक बच्चे सहित 5 लोगों की हुई मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास स्थित विराट इंटरनेशनल होटल में भीषण आग लग गई। होटल में ठहरे लोग संभल पाते इससे पहले ही आग ने देखते ही देखते सभी फ्लोर को चपेट में ले लिया। आग की चपेट में आने से होटल में मौजूद एक बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गई, वहीं रेस्क्यू किये गए पांच लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के साथ फायर फाइटर्स की टीम मौके पर पहुँची। टीम ने होटल में फंसे 50 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया की सुबह 6 बजे फायर स्टेशन पर होटल में आग लगने की सूचना आई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया और होटल में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग की चपेट में आने से एक बच्चे सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। 5 लोगों की हालत हॉस्पिटल में गंभीर बनी हुई है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। लेकिन प्रथम दृश्टया शार्ट सर्किट को आग का कारण बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने कहा तफ्तीश के दौरान होटल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी कमरे चेक कर लिए गए हैं और सभी यात्रियों को होटल से बाहर निकाल लिया गया है।

लपटों से घिरे थे, फायर फाइटर ने जान पर खेल कर हमें बचाया

वहाँ रेस्क्यू किये गए यात्रियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते सभी फ्लोर और कमरों तक फैल गई। हम कुछ कर पाते या समझ पाते कि ये क्या हो रहा है, इससे पहले ही हम आग की लपटों से घिर चुके थे। हर समय मौत सामने दिख रही थी। तभी फायर फाइटर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए हमें बचाया।

Exit mobile version