Site iconSite icon AR Live News

वादियों के बीच इको टोन पार्क : रोमांच भी और सुकून भी…

उदयपुर. बायोडायवर्सिटी पार्क, चीरवा घाटा फूलों की घाटी के बाद शहरवासियों के लिए शहर से नजदीक ईको-एंडवेंचर स्थल बड़ी तालाब इको टोन पार्क विकसित किया गया है। रविवार को गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया इसका लोकार्पण करेंगे। यहां शहरवासी परिवाद के साथ आकर न सिर्फ ट्रेकिंग, भ्रमण कर सकेंगे, बड़ी तालाब किनारे के नजारे का आनंद ले सकेंगे साथ ही पिकनिक भी मना सकेंगे।

डीएफओ ओपी शर्मा ने बताया कि वन विभाग के उत्तर मंडल ने नगर निगम के सहयोग से बड़ी तालाब किनारे पीछे की तरफ नेचर पार्क विकसित किया है। भ्रमण के लिए नेचर ट्रेल और पांच व्यू पॉइंट बनाए गए हैं। ये पांचों व्यू पॉइंट इस तरह से बनाए गए हैं कि बड़ी तालाब का हरितम पहाड़ियों से घिरे पूरे बड़ी तालाब का दूर तक सुंदर दृश्य दिखाई दे सकें। इसे पूरी तरह 60 लाख रुपए की लागत से विकसित किया जाएगा, इनमें करीब 50 लाख रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं। नेचर पार्क का गेट बन चुका है और जगह-जगह खासियत बताते हुए साइनेज बोर्ड भी लगाए गए हैं। फूलदार पौधों का सघन पौधरोपण भी किया जा है।

कैफेटेरिया और चिल्ड्रन्स पार्क वन समिति सदस्य संभालेंगे

नेचर पार्क में एक कैफेटेरिया और चिल्ड्रन्स पार्क भी बनाया जा रहा है। कैफेटेरिया की पूरा संचालन और चिल्ड्रन्स पार्क का रख-रखा वन समिति सदस्य करेंगे। ताकि यहां आने वाले पर्यटक और शहरवासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकें।

Exit mobile version