जयपुर। राजस्थान पुलिस के महानिदेशक ओपी गल्होत्रा ने प्रधानमंत्री मोदी का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया है। गल्होत्रा ना सिर्फ खुद बल्कि उनके साथ मुख्यालय के कई आईपीएस भी फिटनेस चैलेंज में हिस्सा लेंगे । रविवार सुबह डीजीपी सभी साथियों के साथ मुख्यालय पहुचेंगे औऱ व्यायाम करेंगे। खास बात होगी कि डीजीपी सहित अन्य आईपीएस फिटनेस चैलेंज के तहत पुश-अप्स लगाएंगे।

