Site iconSite icon AR Live News

सोहराबुद्दिन-तुलसी एनकाउंटर : गवाह ने नहीं पहचाना गुजरात एटीएस के एसआई को

उदयपुर. सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में सोमवार को मुंबई की सीबीआई स्पेशल कोर्ट में दिलीप पटेल और विक्रम पटेल के बयान हुए। दोनों ने ही संबंधित गुजरात एटीएस के तत्कालीन उप निरीक्षक नरेश चौहान और बालकृष्ण चौबे के हस्ताक्षर और इन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इस पर सीबीआई ने दोनाें को होस्टाइल घोषित किया।
सीबीआई ने पेश की चार्जशीट में इन दोनों को हस्ताक्षर मिलान के लिए बनाए पंचनामा के गवाह बनाया था। गुजरात एटीएस की गाड़ी पर तत्कालीन एसआई नरेश चौहान और बीके चौबे की लॉग बुक में इनके हस्ताक्षर है। सीबीआई ने चार्जशीट में बताया है कि हस्ताक्षरों के मिलान के लिए दिलीप पटेल और विक्रम पटेल को गवाह बनाकर इनके सामने दोनों एसआई के हस्ताक्षर लिए गए थे और पंचनामा बनाया था। लेकिन सोमवार को दिलीप पटेल ने बताया कि वह नाई की दुकान पर शेविंग करा रहा था, तभी ये जांच एजेंसी वाले आए और मेरे कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए। वह न तो नरेश चौहान को पहचानता है और न ही उसके हस्ताक्षर को। वहीं विक्रम पटेल ने कहा कि वह गांव में रेलवे फाटक के पास बैठा था। तभी जांच एजेंसी वाले आए और दस्तावेजों को पढ़ाए बगैर हस्ताक्षर करवाए। बीके चौबे को न तो कभी देखा है और न ही इनके हस्ताक्षर मेरे सामने लिए गए।

Exit mobile version