Site iconSite icon AR Live News

दो समलैंगिक महिलाओं ने 3 वर्षीय बेटी सहित साबरमती में दी जान

एक दूसरे से बंधे थे शव

गुजरात के अहमदाबाद में दो शादीशुदा समलैंगिक महिलाओं ने 3 वर्षीय बच्ची के साथ साबरमती फ्रंट एरिया में कूद कर जान दे दी। मंगलवार दोनों महिलाओं और बच्ची का शव पानी मे तैराता देखा तो राहगीरों को सूचना पर पुलिस मौके पर पहूंची।

पुलिस ने बताया कि डूबने से बावला टाउन निवासी आशा ठाकोर और भावना ठाकोर ऒर आशा की बेटी मेघना की मौत हुई है। आशा की दो बेटियां और भावना के दो बेटे है। इनकी शादी करीब 10 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के शव स्टोल से टाइटली बंधे हुए थे। इनके बैग से मिले पेपर पर इन्होंने लिखा है कि हम हमारी जिंदगी खत्म कर रहे हैं, क्यों कि हमारे रिश्ते को ये समाज नही अपनाएगा। हमें साथ नही रहने देगा। इसलिए इस दुनिया से जाकर हम साथ रह पाएंगे अगले जन्म में। हम फिर मिलेंगे।

8 जून को साथ रहने घर छोड़ कर निकली थी

परिचितों ने बताया कि ये दोनों पिछले 6-7 महीनों से साथ थी और ऑफिस में एक साथ काम करने पर एक दूसरे से मिली थी। दोनों साथ रहना चाहती थी, इसलिए दोनों ने घर छोड़कर कहीं और जाकर रहने का निर्णय भी किया था। दोनों 8 जून को घर से निकली थी और फिर जिंदगी इस तरह से खत्म कर दी।

Exit mobile version