Site iconSite icon AR Live News

एयरएशिया ने वापसी टिकट पर 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की

नई दिल्ली | हवाई याञा करने वाले याञियों के लिए खुशी की खबर है, अब विमान याञा और भी सस्ती हो जायेगी । विमानन कम्पनी एयरएशिया ने सोमवार को अपने नेटवर्क में वापसी का टिकट बुक करने पर यात्रियों को 50 प्रतिशत तक की छूट देने की घोषणा की है । यह ऑफर 11 जून से शुरू हो जाएगा ।

एयरएशिया द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार यात्रियों को इस ऑफर का लाभ लेने के लिए 11 जून से 17 जून के बीच टिकट बुक करनी होगी । जबकि यात्रा 12 जून से 30 नवंबर तक कर सकते हैं ।
यात्री वेबसाईट airasia.com या फिर Airasia के मोबाईल ऐप पर टिकट बुक कर इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं ।

बता दें कि वर्तमान में एयरएशिया बेंगलुरु, नई दिल्ली और कोलकाता के अलावा कोच्चि, गोवा, जयपुर, चंडीगढ़, पुणे, गुवाहाटी, इंफाल, विशाखापट्नम, हैदराबाद, श्रीनगर, बागडोगरा, रांची, इंदौर, नागपुर, भुवनेश्वर, सूरत और चेन्नई सहित 20 स्थानों के लिए उड़ानें संचालित करता है ।

Exit mobile version