Site iconSite icon AR Live News

आरबीएसई आज दसवीं बोर्ड के परिणाम घोषित करेगा

नई दिल्ली । राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आरबीएसई) अजमेर सोमवार 11 जून, 2018 को कक्षा 10 के बोर्ड  के परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है ।
आरबीएसई ने आज 3:15 बजे आधिकारिक वेबसाइटों rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर कक्षा 10 के परिणाम घोषित करेगी ।

आरबीएसई ने कक्षा 10 की परीक्षा 15 मार्च से 26 मार्च 2018 तक आयोजित करवायी थीं । परीक्षा पहले पेपर अंग्रेजी से शुरू हुई और विज्ञान के साथ समाप्त हुई थी ।
इस साल 2018 में लगभग 11 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी । कुल 33564 छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे।

राजस्थान बोर्ड  कक्षा 10 के बोर्ड  के परिणाम की मैरिट लिस्ट भी जारी नहीं करेगा।

आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार राजस्थान बोर्ड के आधिकारिक वेब पोर्टल पर जा सकते हैं।

Exit mobile version