Site iconSite icon AR Live News

याहू मैसेंजर 17 जुलाई के बाद बंद हो जायेगी

दूरसंचार दिग्गज वेरीजोन की सहायक कंपनी ओथ ने याहू मैसेंजर की सेवाओं को 17 जुलाई से बंद करने की घोषणा की है । तब तक आप सेवा का प्रयोग सामान्य तौर पर कर सकते हैं। 17 जुलाई के बाद याहू मैसेंजर काम करना बंद कर देगी और इस पर चैट करना सक्षम नहीं होगा । ओथ याहू का संचालन करती है ।

याहू कंपनी ने बताया कि फिलहाल याहू मैसेंजर के विकल्प में कोई और उत्पाद उपलब्ध नहीं है। लेकिन वह लगातार नई सेवाओं और ऐप्स के साथ प्रयोग कर रहे हैं, जिसमें से एक ‘याहू स्क्विरल ‘ नाम का ऐप भी है । याहू ने गत वर्ष परीक्षण किया था यह बीटा फॉर्म में है और एक समूह मैसेंजिंग ऐप है ।

याहू ने कहा कि आने वाले छह महीनों तक यूजर्स अपने निजी कंप्यूटर या उपकरण में अपना चैट हिस्ट्री डाउनलोड करने में सक्षम होंगे । इसके अलावा याहू मैसेंजर के सभी यूजर्स को नए मैसेजिंग स्क्विरल (Squirrel) पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि याहू मैसेंजर वेब मैसेजिंग ऐप के मामले में सबसे पुराना ऐप है। हमारे पास विश्वसनीय यूजर्स हैं जो याहू मैसेंजर को शुरुआत से ही इस्तेमाल करते आ रहे हैं । कंपनी ने यह दावा किया है कि कुछ नए बदलाव के साथ यूजर्स याहू मैसेंजर की जगह पर नए ऐप स्क्विरल को बहुत पसंद करेंगे ।

Exit mobile version