Site iconSite icon AR Live News

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर : कोर्ट ने दिए आदेश, पता करो गवाह वाकैय बीमार हैं, या नहीं आने का बहाना बना रहे हैं!

मुम्बई। सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में लगातार पेशियों पर गवाहों के नहीं आने और अक्सर बीमारी का कारण बताने पर मुंबई में सीबीआई स्पेशल कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया और सीबीआई को जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि मंगलवार को सुधीर जोशी बीमार होने के कारण नहीं आए, बुधवार को सोहराबुद्दीन के शव का पंचनामा करने वाले एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट बालूजी डी. सोलंकी के बयान होने थे, लेकिन वे भी बीमार होने के कारण नहीं पहुंचे।

कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए सीबीआई एसपी को आदेश जारी कर तलब किया और बीमार होने का कारण बताकर पेशी पर नहीं आने वाले सभी गवाह अधिकारी-कर्मचारियों की जांच के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा पता करो ये वाकैय बीमार हैं, या सिर्फ बहाना बना रहे हैं, वहां ड्यूटी कर रहे हों।  

जानकारी के अनुसार बुधवार को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट बालूजी डी. सोलंकी और आरटीओ, हैदराबाद ऑफिसर नील विक्टर के बयान होने थे। लेकिन दोनों ही कोर्ट नहीं पहुंचे। बालूजी ने बीमार होने का मैसेज भेजा और आरटीओ अधिकारी को समय से समन नहीं मिला था। एक भी गवाह के कोर्ट नहीं पहुंचने पर न्यायाधीश सीबीआई पर नाराज हुए। इससे पहले सुधीर जोशी से पहले सोमवार को उदयपुर के पुलिसकर्मी खूम सिंह और इससे पहले कई गवाह बीमारी का कारण बताकर पेशी पर नहीं पहुंचे हैं।

गुजरात आईपीएस विपुल को हर 15 दिन में कोर्ट आना होगा

एक दिन पहले कोर्ट के पूछने पर ट्रायल पर स्टे लाने वाले गुजरात आईपीएस विपुल अग्रवाल के वकील बुधवार को कोर्ट पहुंचे। न्यायाधीश ने आदेश दिए कि विपुल अग्रवाल को हर महीने की 15 और 30 तारीख को खुद कोर्ट में उपस्थित रहना होगा और बाकि दिनों में उनके वकील का कोर्ट में रहना जरूरी होगा। इसके अलावा न्यायाधीश ने विपुल अग्रवाल पर ट्रायल चलाने पर आए स्टे की वर्तमान स्थिति का पता कर अवगत कराने के आदेश भी दिए।

शाहनवाजुद्दीन के बयान होने पर 15 जून को होगा निर्णय 
गत दिनों सोहराबुद्दीन के भाई शाहनवाजुद्दीन के सीबीआई पर आरोप लगाया था कि महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त करने के बावजूद सीबीआई ने उसे गवाह सूचि में शामिल नहीं किया। इस पर सीबीआई ने कोर्ट में बुधवार को पक्ष रखा। सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि शाहनवाजुद्दीन से लिए दस्तावेजों को चार्जशीट में शामिल किया गया है और अगली सूची में इनके बयानों का नंबर आता। शाहनवाजुद्दीन के बयान कब होंगे, इस पर कोर्ट 15 जून तक निर्णय लेगी।
Exit mobile version