गुरुग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने वन विभाग व दूसरे पशुपालन विभागों को आदेश दिया है कि सभी पोल्ट्री फार्मो का निरीक्षण करके संक्रमति पक्षियों की पहचान कर जरूरत के हिसाब से उन्हें अलग किया जाए ।
अधिकारी ने बताया कि पिछले दो दिनों में कुल 24,122 पक्षियों को टीकाकरण किया गया है । इस बीमारी को बढने से रोकने के लिए कई दूसरे पोल्ट्री फार्मो में टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए कहा गया है । यह बीमारी हवा के जरिए वायरस से फैलती है।
हालांकि सोहना रोड पर अरावली के पास भोंडसी के एक केंद्र में चार दर्जन से अधिक पक्षियों का इलाज किया जा रहा है।
