Site iconSite icon AR Live News

योगी सरकार में पङी फूट

बहराइच । उत्तर प्रदेश सरकार में फूट पङ गयी है , यह बात तब नजर आई जब प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उपचुनावों में पार्टी की हार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिम्मेदार ठहराया ।

उपचुनाव में हार बीजेपी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है, क्योंकि अब विपक्ष ही नहीं, बीजेपी सरकार के मंत्री भी अपनी ही सरकार और उसके के खिलाफ बोलने लगे हैं । राजभर ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए फूलपुर-गोरखपुर के बाद कैराना-नूरपुर उपचुनाव में बीजेपी की हार के लिए योगी को जिम्मेदार बताया । उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी हमेशा राजा की होती है ।

उन्होंने कहा कि 2017 का विधानसभा चुनाव केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में लड़ा गया था । मौर्य प्रदेश अध्यक्ष थे और उन्होंने बहुत मेहनत की थी । उस दौरान सैनी, कुशवाहा, मौर्या समेत तमाम पिछड़ी जातियों ने केशव प्रसाद को सीएम बनाने के लिए बीजेपी को वोट किया, लेकिन मुख्यमंत्री योगी को बनाया गया ।
राजभर ने यह भी कहा कि हमारी सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को नीचे से ऊपर तक कहीं उचित हिस्सेदारी नहीं मिल पा रही है । योगी के द्वारा कुछ खास तबकों को महत्व देने तथा भेदभाव बरते जाने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांत में बैठे लोगों में पूड़ी परोसने वाला किसी का खास होगा तो पूड़ी उसी को पहले मिलती है ।

Exit mobile version