Site iconSite icon AR Live News

चुनावों में हर जगह होगा मोबाइल एप का इस्तेमाल : रावत

कोलकाता । अगले चुनावों में हर जगह के लोगों से शिकायत मंगाने के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा । भारत निर्वाचन आयोग के ओ.पी. रावत ने शनिवार को यह बात कही । रावत यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

मुख्य चुनाव आयोग रावत ने बताया कि हमने कर्नाटक चुनाव में एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़े 780 शिकायती वीडियो मिले है । वहाँ एप का इस्तेमाल करना सफल रहा । यह मोबाइल ऐप आम आदमी को चुनाव में हुईं गड़बड़ियों की चुनाव आयोग से सबूत समेत शिकायत करने का अधिकार देता है । हम आम लोगों को दुराचार पर लगाम लगाने की शक्ति प्रदान कर रहे हैं ।

उन्होंने बताया कि यह प्रयोग सफल रहा इसलिए अब इसका उपयोग हर जगह किया जाएगा।

रावत के अनुसार, एप्लीकेशन में क्षेत्र व संबंधित चुनाव क्षेत्र के अक्षांश और देशांतर का फीचर है। इससे संबद्ध चुनाव अधिकारियों की पहचान भी हो सकती है, जिससे शिकायतों का समाधान किया जा सके । उन्होंने कहा कि आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखने के उपाय किए जाएँ ।

उन्होंने बताया कि कर्नाटक चुनाव में यह सुविधा पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई थी, लेकिन अब इसे हर चुनाव में रखा जाएगा।

राजनीतिक दलों की ओर से ईवीएम में गड़बड़ियों के आरोपों पर किए गए सवाल पर रावत ने जबाब में कहा कि इस व्यवस्था में शक की गुंजाइश ही नहीं है । हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ना राजनीतिक दलों की आदत बन गयी है।

Exit mobile version