Site iconSite icon AR Live News

वाट्सअप, फेसबुक, सोशल मीडिया चैटिंग करने पर लगेगा टैक्स

 यूगांडा ने सोशल मीडिया गॉसिप पर अंकुश लगाने और राजस्व के  लिए सोशल मीडिया  जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप, वाइबर और ट्विटर प्रयोकर्ताओं पर टैक्स लगाने का  फैसला किया है। 

जानकारी के अनुसार प्रचलित सोशल मीडिया का उपयोग करने पर हर दिन 200 शिलिंग टैक्स लगेगा। यह कर एक जुलाई से प्रभावी होगा।

सोशल मीडिया पर लगे टैक्स में युगांडा राष्ट्रपति की भूमिका मुख्य रही है। उन्होंने मार्च में ही यह कहा था कि सोशल मीडिया फालतू की बातचीत और अफवाहों (गॉसिप) को बढ़ावा देता है।
राष्ट्रपति का कहना है कि सोशल मीडिया से प्राप्त टैक्स से देश में गपशप और अफवाहों (गॉसिपिंग) के दुष्प्रभावों से निपटने में मदद मिलेगी।  यूगांडा में 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के मौके पर राष्ट्रपति मुसेवेनी ने इस पर रोक लगा दी थी।
Exit mobile version