Site iconSite icon AR Live News

भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों ने अर्द्ध समाधि लेकर विरोध किया

अलवर । अलवर जिले के तिजारा विधानसभा से भाजपा विधायक मास्टर मामन सिंह के पैतृक गांव कमालपुर और उसके आसपास के पांच गांवों के किसानों ने भूमि अधिग्रहण के बाद न्याय नहीं मिलने पर शनिवार को अर्द्ध समाधि लेकर सांकेतिक विरोध किया ।

किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द उनके हक में काम नहीं किया गया तो सभी ग्रामीण अनिश्चितकालीन अर्द्ध समाधि आंदोलन शुरू करेंगे । इस आंदोलन में 10 और गांवों के किसान भी शामिल होंगे ।

किसानों ने बताया है कि करीब 7 साल पहले रीको ने उनकी जमीन का अधिग्रहण किया था और यह वादा किया गया था कि एक चौथाई भूखंड पूरी तरह से डवलप करके दिया जाएगा । इसमें व्यवसायिक व आवासीय दोनों भूखंड शामिल थे । लेकिन 7 साल गुजर गये ,अभी तक किसानों को यह भूखंड नहीं दिए गए हैं ।

Exit mobile version