Site iconSite icon AR Live News

अरबाज ने कबूला आईपीएल में सट्टा लगाना

मुम्बई । बाॅलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने शनिवार को स्वीकार किया कि उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) में न केवल सट्टा लगाया था, बल्कि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2018 की सीरीज में एक बड़ी रकम भी गंवाई ।

ठाणे की अवैध वसूली रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) की टीम पिछले पांच-छह सालों से अरबों रुपये की सट्टेबाजी से जुड़े मामले में जांच कर रही है ।

एईसी ने इस मामले में सटोरिए सोनू जालान को 5 दिन पहले गिरफ्तार किया गया था । इससे पहले 4 अन्य सटोरियों को मई में गिरफ्तार किया गया था ।

पूछताछ के दौरान, अरबाज का नाम सामने आया था और जालान ने एक डायरी में अरबाज का नाम और आईपीएल सट्टेबाजी में लिप्त उसके व अन्य लोगों के साथ फोटो भी दिखाई थी।

अरबाज को शुक्रवार को समन जारी किया था और अरबाज शनिवार को ठाणे के एईसी कार्यालय अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे । वहाँ जांच के दौरान जालान उर्फ सोनू बाटला से आमना-सामना करवाया गया ।
इसके बाद अरबाज ने कबूल किया कि उसने हाल ही में समाप्त हुए  आईपीएल सीरीज में काफी पैसा लगाया था और इससे भी ज्यादा पैसा वह सट्टेबाजी में हार गया । यह राशि करोड़ों रुपये में बताई जा रही है, लेकिन अधिकारी वास्तविक आंकड़ा नहीं बता रहे हैं ।

बयान में उन्होंने कथित रूप से कई बालिवुड हस्तियों के नाम बताए, जो आईपीएल में पैसा लगाते हैं ।

ऐसा पहली बार नहीं है कि जब कोई बॉलीवुड अभिनेता आईपीएल सट्टेबाजी से जुड़ा है। इससे पहले भी बहुत से कलाकार सट्टेबाजी में संलिप्त पाये गए हैं ।

Exit mobile version