अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त(उत्तर) विनीत कुमार ने बताया कि आरोपी ने गेट नंबर 2 के पास दोपहर 1.15 बजे हरियाणा पुलिस की बस में बैठे एक विचाराधीन अपराधी पर गोलीबारी कर दी । हांलाकि वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है । उसे पहले हरियाणा पुलिस द्वारा अदालत में पेश किया गया था ।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक लग रहा है..हो सकता है वह नाबालिग हो । हम उससे और ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।
