वाशिंगटन | अमेरिका के इंडियाना के एक स्कूल में शुक्रवार सुबह संदिग्ध द्वारा की गयी गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । स्कूल में संदिग्ध हमलावर ने छात्रों पर गोली चला दी।
गोलीबारी की यह घटना नोबलेसविले वेस्ट मिडल स्कूल में स्थानीय समय के अनुसार सुबह 8 बजे के बाद हुई।
स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि घटना के बाद छात्रों को नोबलेसविले हाईस्कूल में शिफ्ट कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार घायलों में से एक 13 साल की बच्ची है जबकि दूसरा घायल व्यक्ति एक वयस्क है ।
स्थिति काबू में है और संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।
