Site iconSite icon AR Live News

गारबेज फ्री सिटीज बनाने के लिए कृपलानी ने दिलाई पत्नियों की कसम

जयपुर। स्टार रेटिंग ऑफ गारबेज फ्री सिटीज कार्यक्रम के तहत गुरुवार को आयोजित वर्कशॉप में नगरीय निकास एवं आवासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने शहरों को साफ बनाने के लिए अधिकारियों को उनकी पत्नी की कसम दिलाई। कृपलानी ने कहा कि तुम सबको अपनी अपनी पत्नी की कसम है,तुम सब अपनी पत्नी की कसम खाकर कहो  अपने शहर की अच्छी रेटिंग के लिए कारगर प्रयास करोगे। वर्कशॉप में मौजूद अधिकारियों ने मंत्री के वाक्यों को दोहरा कर कसम ली। 

देश का कौनसा शहर कितना कचरा मुक्त और कितने कचरे निस्तारित हो रहा है,इसको लेकर केन्द्र सरकार होटलों की तर्ज पर शहरों को थ्री स्टार,फाइव स्टार और सेवन स्टार कैटेगेरी निर्धारित करेगी। इसके लिए स्टार रेटिंग ऑफ गारबेज सिटीज कार्यक्रम शुरू कर दिया है। राजधानी में आज इस कार्यक्रम के आमुखीकरण को लेकर मंत्री श्रीचंद कृपलानी की अध्यक्षता में एक कार्यशाला आयोजित हुई। इस कार्यशाला के आयोजन के साथ ही प्रदेश में केन्द्र सरकार का यह कार्यक्रम शुरू हो गया।

रोचक मामला यह रहा है कि कृपलानी ने यह संकल्प दिलाते हुए इन लोगों को इनकी पत्नी या पति की बाकायदा कसम तक दिलाई। उन्होंने कहा कि ऐसे संकल्प मैं पहले भी दिला चुका हूं, लेकिन इस बार तुम अपने पति या पत्नी की कसम खाकर संकल्प लो। इस मौके पर मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने कहा  जब तक हम खुद के मन से नहीं चाहेंगे…..तब तक हमें कोई रेटिंग नहीं मिल सकती…मैं मेरे शहर निम्बाहेड़ा के लिए प्रयास करूंगा मैंने इलाके में शौचालय का शिलान्यास किया इससे तो पूरे गांव का माहौल ही बदल गया

Exit mobile version