Site iconSite icon AR Live News

कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, विपक्षी एकजुट नजर आया

बेंगलुरु ,23 मई। एचडी कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहाँ के राज्यपाल वजुभाई वाला ने उन्हें मुख्यमंञी पद की शपथ दिलवाई । कांग्रेस के जी परमेश्वर ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली ।

शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर विपक्षी पार्टियों की एकजुटता नजर आई ।

मंच पर पूर्व प्रधानमंत्री और एचडी कुमारस्वामी के पिता एचडी देवेगौड़ा, यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायवती भी मौजूद थी ।

इनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ,आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू , बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, आरएलडी प्रमुख अजीत सिंह, और एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी दिखे ।

मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, सीपीआई (एम) नेता सीताराम येचुरी, डी राजा और नारायणसामी भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पहले शपथ ग्रहण का प्रस्‍ताव 21 मई को था, लेकिन राजीव गांधी की पुण्‍यतिथि के कारण उसे बदलकर 23 मई किया गया ।

Exit mobile version