एक ओर जहां कुमारस्वामी के शपथग्रहण समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं, वहीं इस मौके पर मेहमानों को निमंत्रण भेजने का सिलसिला भी जारी है।
खबर है कि कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी से लेकर सियासी दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री के लिए नामित एच.डी. कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस के संरक्षक एच.डी. देवगौड़ा ने केजरीवाल को आमंत्रित किया है।
और इस सम्बन्ध में कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है ।
इस समारोह में अरविंद केजरीवाल के अलावा आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती के शामिल होने की भी चर्चा है।
एच.डी. कुमारस्वामी दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंञी बनेंगे ।
