Site iconSite icon AR Live News

दंतेवाड़ा नक्सली हमले में 7 जवान शहीद

दंतेवाड़ा, 20 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार सुबह हुए नक्सली हमले में 7 जवान शहीद हो गए। 5 जवान घटनास्थल पर ही शहीद हो गए थे, वहीं 2 जवानों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शहीद जवानों में 4 जवान छत्तीसगढ़, 2 जवान उत्तर प्रदेश और 1 जवान बिहार के हैं।

बता दें कि 22 मई को विकास यात्रा के तहत कोंटा विधानसभा के दोरनापाल में आम सभा और दंतेवाड़ा विधानसभा के बचेली में आमसभा का कार्यक्रम के तहत जवान पुलिस थाने से सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सर्चिंग पर निकले थे, थाने के पास की पुलिया से गुजरते वक्त ही यह ब्लास्ट हुआ।

Related link:- 

दंतेवाङा में नक्सली हमला,6 जवान शहीद और 1 जवान घायल

Exit mobile version