Site iconSite icon AR Live News

दंतेवाङा में नक्सली हमला,6 जवान शहीद और 1 जवान घायल

दंतेवाड़ा,20 मई। दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। यहां 2 दिन बाद 22 मई को विकास यात्रा के तहत कोंटा विधानसभा के दोरनापाल में आम सभा और दंतेवाड़ा विधानसभा के बचेली में आमसभा का कार्यक्रम के तहत जवान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सर्चिंग पर निकले थे। उनका वाहन आईईडी के चपेट में आ गया और ब्लास्ट में वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में 6 जवानों के शहीद हो गये है और 1 जवान गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी जीएन बघेल ने की है। किरंदुल के चोरनाल के पास पुलिया जो थाने के पास है , पर नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी के चपेट में जवानों की गाड़ी आ गई। घटना में 6 जवान शहीद और 1 जवान  घायल हुुुुये है। घायल जवान को इलाज के लिये रायपुर रेफर किया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है।

इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

 

Exit mobile version