Site iconSite icon AR Live News

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर : सीबीआई ने कोर्ट को नए 50 गवाहों की सूची सौंपी : दो महिलाओं सहित उदयपुर के 8 और गुजरात के 7 पुलिसकर्मी भी गवाह

जून और जुलाई में होंगी पेशियां

मुंबई. सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर केस में सीबीआई ने मुंबई की स्पेशल कोर्ट में 50 नए गवाहों की सूची पेश की है। गवाहों की इस सूची में गैंगस्टर आजम खान की पत्नी रिजवाना खान, भीलवाड़ा में तुलसी जहां रहता था उस मकान के मालिक की पत्नी मुन्नी देवी सहित आठ लोग उदयपुर और 7 पुलिसकर्मी, जेल कर्मी गुजरात से संबंधित हैं।

जारी हुई सूची के अनुसार 11 जून को उदयपुर की रिजवाना पत्नी आजम खान, एएसआई जसवंत सिंह पुत्र मान सिंह, 12 जून को भीलवाड़ा निवासी मुन्नी देवी पत्नी कोमल झा, शंकर सिंह पुत्र रोड़ सिंह राठौड़, उदयपुर के  कांस्टेबल चंदूलाल पुत्र बादा जी, 13 जून को अजमेर के नसीराबाद रेलवे स्टेशन के बुकिंग क्लर्क हेमेन्द्र सिंह चौहान पुत्र किशोर सिंह, 18 जून को उदयपुर में ट्रेन के असिस्टेंट लोको पायलट घनश्याम पुत्र भंवरलाल, 19 जून को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन के रेल गार्ड हीरालाल अहारी पुत्र होमाजी के बयान होने की तारीख दी है। इसके अलावा 42 गवाह गुजरात से संबंधित हैं, इसमें गुजरात के सब जेल अधीक्षक सहित 7 पुलिसकर्मियों, सरकारी कर्मचारी, मेडिकल बोर्ड के डॉक्टर्स, फॉरेंसिक साइंटिस्ट के बयान भी होंगे

गुजरात जेल अधीक्षक सहित 7 पुलिसकर्मियों के बयान भी

इस सूची में गुजरात के सब जेल अधीक्षक रवीन्द्र भाई श्रीमाली सहित 7 पुलिसकर्मियों के बयान होंगे। 13 जून को सब जेल अधीक्षक, जेल हवलदार गणपत सिंह,14 जून को आईबी एसआई खानजी राणा जी जडेजा, थाने में हेडकांस्टेबल मेघजी भाई, 19 जून को जीआरपी कांस्टेबल भूपत सिंह, रेलवे पुलिस कांस्टेबल शब्बीर सिंह, 22 जून को कांस्टेबल नटवर सिंह के बयान होंगे।

Exit mobile version