Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान रॉयल्स ने बेंगलोर को हराकर प्लेऑफ की उम्मीद को जिंदा रखा

जयपुर 19 मई । राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के अहम मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 30 रनों से हरा कर प्लेऑफ में जाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है।

सवाई मान सिंह स्टेड़ियम में खेले गए मैच में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया ।

राहुल त्रिपाठी (नाबाद 80) के अर्धशतक के दम पर टीम ने  20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रनों का स्कोर खड़ा किया । गेंदबाज़ी में भी टीम के अच्छे प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 134 रनों पर समेट दिया। 

श्रेयस गोपाल ने 4 ओवरों में सिर्फ 16 रन खर्च देकर 4 विकेट लिए।

इसी के साथ बेंगलोर की प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं । वहीं राजस्थान को अंतिम-4 में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा ।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हारने पर कप्तान विराट कोहली ने टीम को कङी फटकार लगायी। टीम के मध्यक्रम को जिम्मेदार ठहराया है।

Exit mobile version