Site iconSite icon AR Live News

कुमारस्वामी होंगे मुख्यमंञी , सोमवार को लेंगे शपथ

कर्नाटक 19 मई। कर्नाटक राजनीति में इतनी गहमा-गहमी के बाद शनिवार को अहम निर्णय हुआ और कुमारस्वामी को मुख्यमंञी बनाने का फैसला हुआ ।

येदियुरप्पा के मुख्यमंञी पद से इस्तीफा देने के बाद जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) शक्ति परिक्षण के लिए राज्यपाल आग्रह किया ।

इसके बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) के नेता एच.डी. कुमारस्वामी को राज्य में अगली सरकार गठन के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंञी पद के लिए शपथ ग्रहण की प्रक्रिया सोमवार को सुबह 9बजे शुरु होगी।

कांग्रेस और जनता दल -सेक्युलर (जेडी-एस ) दोनों ही पार्टियों में खुशी की लहर छा गयी है ।

कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की जीत कहा ।

Exit mobile version