Site iconSite icon AR Live News

सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर : जमानत पर चल रहे उदयपुर के 2 एसआई सहित 4 आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट हुए जारी

Sohrabuddin encounter case DSP Himmat singh statement revealed truth of CBI investigationSohrabuddin encounter case DSP Himmat singh statement revealed truth of CBI investigation

कोर्ट में चल रही ट्रायल के दौरान शुक्रवार को 4 आरोपी और उनके वकील दोनों ही नहीं हुए उपस्थित

मुम्बई. सोहराबुद्दीन-तुलसी एनकाउंटर में शुक्रवार को मुंबई में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने उदयपुर के एसआई हिमांशु सिंह और श्याम सिंह सहित 4 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। हिमांशु सिंह, श्याम सिंह, एमएल परमार और राजू जीरावाला चारो ही शुक्रवार को कोर्ट में मौजूद नहीं थे और न ही इनके वकील आए। इस कारण से कोर्ट पहुंचे दो गवाहों के बयान भी नहीं हो सके।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को उदयपुर पुलिस लाइन में आर्मोरर रहे सेवानिवृत किशन सिंह सोलंकी और सांगली से आए लक्ष्मण अग्रवाल के बयान होने थे। जहां किशन सिंह के बयान तुलसी एनकाउंटर के बाद टीम के सदस्यों को अवकाश पर जाने की स्वीकृति देने से संबंधित थे तो लक्ष्मण अग्रवाल आपटे परिवार के बयानों के गुजराती से मराठी में हुए ट्रांसलेशन के समय बतौर गवाह मैजूद थे। ये दोनों ही शुक्रवार काे कोर्ट पहुंच गए। कोर्ट प्रक्रिया शुरू होने पर पता चला कि आरोपी पक्ष के सेवानिवृत डीएसपी एमएल परमार और फार्म हाउस के मालिक राजू जीरावाला, हिमांशु सिंह, श्याम सिंह, कोर्ट में नहीं आए थे और इनके वकील भी कोर्ट में उपस्थित नहीं थे। ऐसे में गवाहों के बयान तो नहीं हुए और कोर्ट ने चारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इन दोनों गवाहों के अब 8 जून को बयान होंगे।

Exit mobile version