कर्नाटक 16 मई । कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की मतगणना में त्रिशंकु विधानसभआ की तस्वीर सामने आने के एक दिन बाद बुधवार को सबकी निगाहें राज्यपाल वजुभाई वाला पर टिकी थी कि वे सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगे या बहुमत वाले गठबंधन को और यह तस्वीर देर शाम साफ हो गई जब भाजपा को सरकार गठन का न्योता मिल गया। Karnataka assembly elections 2018 BJP will form government
राज्यपाल ने नेता बी.एस. येदियुरप्पा को नई सरकार गठित करने और गुरुवार को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए आमंत्रित किया।
इससे पहले भाजपा पार्टी के प्रवक्ता एस. शांताराम ने बताया, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को बी.एस.येदियुरप्पा को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुन लिया था। और येदियुरप्पा ने उसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। Karnataka assembly elections 2018 BJP will form government
