Site iconSite icon AR Live News

आंध्र नौका दुर्घटना में 2 बच्चों सहित 12 शव बरामद

विजयवाड़ा, 16 मई । आंध्र प्रदेश की गोदावरी नदी में मंगलवार शाम नौका पलटने के हादसे में बचाव कार्य को खराब मौसम के कारण रोकना पड़ गया था बुधवार सुबह होते ही इसे फिर से शुरू कर दिया गया। हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका है। गोदावरी नदी में नौका पलट जाने से 22 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को बचाव कार्यकर्ताओं ने 2 बच्चों सहित 12 शवों को बरामद किया है। Andhra pradesh boat accident

यह घटना पूर्वी गोदावरी जिले के देवीपत्नम ब्लॉक में मंटुरु के पास शाम पांच बजे के करीब घटित हुई। नौका कोंदामोदालु से राजामहेंद्रवरम की ओर जा रही थी। माना जा रहा है कि तेज हवाओं के चलते यह हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को बचाव कार्य युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं। बचाव कार्य में नौसेना की टीम, राज्य आपदा प्रबंधन विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के कर्मचारी शामिल हैं। Andhra pradesh boat accident 12 died including 2 children in boat accident godavari river

Exit mobile version