Site iconSite icon AR Live News

 कर्नाटक में 70% हुआ मतदान

कर्नाटक में शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हुई। 224 सीट में से 222 सीटों पर वोट डाले गए। शाम 6 बजे तक मतदान हुआ और मतदान प्रतिशत 70% बताया गया है। छुट-पुट घटनाओं को छोड़कर राज्य में सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।

दोपहर में कड़ी धूप के बावजूद लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दिया। काफी उम्र दराज़ लोग भी मतदान करने पोलिंग बूथ पहूंचे। कुछ स्थानों पर शाम 6:00 बजे के बाद भी कुछ लोग मतदान के लिए पहुंचे, हालांकि उन्हें वापस लौटना पड़ा। मतदान के बाद अब सबकी नजर मतगणना पर है।

222 सीट पर 200 महिला उम्मीदवार भी मैदान में 

कर्नाटक में 4.98 करोड़ मतदाता हैं। जो 222 सीट पर करीब 2500 से अधिक उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान करेंगे। मतदाताओं में 2.52 करोड़ से अधिक पुरुष और 2.44 महिलाएं हैं,  4552 ट्रांसजेंडर है। 200 महिला उम्मीदवार भी नहीं मैदान में रहीं।

Exit mobile version