Site iconSite icon AR Live News

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में अपना पहला शतक जमाया

दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को अपने घर फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। IPL 2018 : Rishabh Pant scored his first century in IPL

ऋषभ पंत (नाबाद 128) की शानदार शतकीय पारी के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 188 रनों का लक्ष्य दिया है।

दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज ऋषभ पंत (नाबाद 128) के पहले आईपीएल शतक पर शिखर धवन (नाबाद 92) और कप्तान केन विलियमसन (नाबाद 83) ने दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी कर गुरुवार को पानी फेरते हुए फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को नौ विकटों से जीत दिलाई।

बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला शतक जमाया और इसके साथ ही उन्होंने लीग में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए।

Exit mobile version