Site iconSite icon AR Live News

लुटेरी दुल्हन कैसे चकमा देकर लूट ले गई दूल्हे की खुशियां

जयपुर। राजस्थान के भरतपुर के एक परिवार की खुशियां उसी परिवार की दो दिन पहले बनी नई नवेली दुल्हन लूट ले गई। परिवार को धक्का तब ज्यादा लगा जब पता चला कि वह लुटेरी दुल्हन गिरोह की सदस्य थी और उसके संबंधी भी सब फर्जी थे। looteri dulhan case
भरतपुर के पुलिस अधीक्षक अनिलकुमार टांक ने पीड़ित विहारीलाल पुत्र रोशनलाल ब्राह्मण निवासी सैथरा की रिपोर्ट पर आरोपियों की तलाश की है और मंगलवार को  दुल्हन रिया उर्फ सीमा उर्फ प्रिया पत्नि संजय नायक बंजारा (24) निवासी सुल्तनपुरी दिल्ली व फर्जी मां का रौल अदा करने वाली संजू पत्नि  संजय घियारा आदीवासी (37) निवासी रघुवीरनगर राजौरी गार्डन दिल्ली तथा गैंग के मास्टर माईण्ड अनिल पुत्र गोकुल ब्राह्मण (34) निवासी तांसपुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा एवं मामा का रौल अदा करने वाले रामदेव पुत्र गोरधन उर्फ गोधनलाल ब्राह्मण (55) निवासी खादर का पुरा थाना फतेहाबाद जिला आगरा व गैंग का मुखिया गोपाल उर्फ बकील पुत्र नाहरसिंह जादौन ठाकुर (दर्जी) निवासी शेरपुरभूडा थाना नारकी जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ जारी है। looteri dulhan case : bride ran away after stolen jewellery of groom house

शादी के तीसरे दिन ही भागी घर से जेवर नगदी लेकर

11 मार्च 2018 को पीड़ित बिहारीलाल ने चिकसाना थाने में एक रिपोर्ट दी थी कि मेरे लडके पवन की शादी  8 मार्च 2018 को सम्पन्न हुयी थी। लडकी का नाम रिया उर्फ सीमा था। शादी के बाद दुल्हन को हम अपने गांव सैथरा ले आये। दुल्हन को हमने सोने-चांदी के जेवरात पहनाये व मुंह दिखाई रसम के 8 हजार रूपये भी दुल्हन के पास थे। 10 मार्च की रात्रि को रिया उर्फ सीमा हमारे समस्त सोने-चांदी के जेवरात व मुंह दिखाई के 8 हजार रूपये लेकर फरार हो गई।

दिल्ली और यू पी का है गिरोह

पुलिस ने बताया कि गिरोह के सभी सदस्य दिल्ली और यूपी के है। पीड़ित की रिपोर्ट पर लुटेरी दुल्हन और उसके गिरोह की तलाश करने विशेष टीम का गठन किया गया। टीम दिल्ली, यूपी के आगरा, फिरोजाबाद पहूंची और आरोपियों को पकड़ा। फर्जी दुल्हन व गैंग से पीड़ित परिवार के  सोने-चांदी के जेवरात व रूपयों की बरामदगी के प्रयास जारी है।

और घर लूट चुकी है ये दुल्हन

पूछताछ से पुलिस को पता चला कि ये दुल्हन और इसका गिरोह पूर्व में जिला धौलपुर में राजाखेडा व बसेडी इलाके में भी फर्जी शादी कर धोखाधडी कर चुके है।

Exit mobile version