AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर: रसोई में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फटा, महिला की दर्दनाक मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
July 31, 2023
Reading Time: 1 min read
pressure cooker blast in jaipur women died


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • कुकर के टुकड़े महिला के सिर और चेहरे में घुसे
  • आवाज इतनी तेज मानो कोई बम फटा हो, कॉलोनी में 200 मीटर तक के घरों में सुनाई दी आवाज

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के झोटवाड़ा थाना क्षेत्र के एक घर में खाना बताने समय प्रेशर कुकर तेज धमाके के साथ फट गया और रसोई में खाना बना रही महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी (pressure cooker blast in jaipur)। कुकर ब्लास्ट की आवाज इतनी ज्यादा तेज थी कि कॉलोनी में 200 मीटर दूर तक के घरों में आवाज सुनाई दी। कॉलोनीवासी दहशत में घरों से बाहर आ गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। एफएसएल टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। पुलिस ने कहा इस तरह से कुकर फटने की घटना बेहद गंभीर है। ऐसे में कुकर कितना पुराना था, फटने की क्या वजह रही और कुकर किस कंपनी का था सहित हर एंगल पर जांच की जा रही है।

UIT Udaipur

कुकर में दाल बना रही थी महिला

झोटवाड़ा पुलिस ने बताया कि हादसे में भोमिया नगर निवासी किरण कंवर(40) पत्नी राजकुमार सिंह की मौत हुई है। हादसे के समय महिला का बेटा सामान लेने बाजार गया था। किरण घर की रसोई में खाना बना रही थीं, प्रेशर कुकर में दाल बन रही थी। तभी अचानक प्रेशर कुकर ब्लास्ट होकर फट गया। ब्लास्ट इतना भीषण था कि कुकर के कई टुकड़े किरण के चेहरे और सिर में घुस गए, चेहरा बुरी तरह जल गया और किरण की मौके पर ही मौत हो गयी। कुकर के कुछ टुकड़े रसोई की दीवार से निकलकर दूसरी तरफ जा गिरे, रसोई की खिड़की पर लगी जाली तक टूट गयी।

ब्लास्ट की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर निकल आए। पड़ोसी महिला ने बाहर से किरण को आवाज दी, जब अंदर से कोई नहीं आया तो पड़ोसी महिला घर के अंदर गयी, जहां रसोई में किरण मृत पड़ी हुई थी। इस पर पड़ोसी महिला ने सभी को बुलाया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsjaipurjaipur newslatest news in hindipressure cooker blastpressure cooker blast in jaipurpressure cooker blast in jaipur women diedRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .