AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Gujarat (Hindi)

एक्सीडेंट के बाद इकट्ठी हुई भीड़ को तेज रफ्तार जगुआर ने कुचला, 9 की मौत, 10 लोग घायल

Lucky Jain by Lucky Jain
July 20, 2023
Reading Time: 1 min read
9 died and 10 injured as speeding jaguar car ploughs into a crowd gathered at an accident site in Ahmedabad


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। अहमदाबाद में बुधवार देर रात इस्कॉन ब्रिज पर आयी एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने 20 से ज्यादा लोगों को कुचल दिया, हादसे में 9 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं 10 घायल बताए जा रहे हैं। ब्रिज पर एक कार और डंपर का एक्सीडेंट हुआ था, जिसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गयी, इसी दौरान तेज रफ्तार जगुआर ने भीड़ को रोंद दिया।

मृतकों पर एक पुलिस कांस्टेबल और होमगार्ड जवान भी बताए जा रहे हैं, ये कार और डंपर एक्सीडेंट के चलते मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने लोगों की मदद से तत्काल घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने 9 को मृत घोषित कर दिया।

कार चालक युवक को भीड़ ने पकड़ा मारपीट कर पुलिस के सुपुर्द किया

पुलिस ने बताया कि ओवरब्रिज पर एक महिन्द्रा थार कार एक डम्पर के पीछे से टकरा गयी थी। इस हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गयी और पुलिस भी मौके पर पहुंची। तभी राजपथ क्लब की ओर से एक तेज रफ्तार जगुआर कार आयी और लोगों को कुचलते चली गयी। कार इतनी स्पीड में थी कि लोग टक्कर के बाद उछलकर 30 फीट दूर जाकर गिरे। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, वहीं 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने कार चालक युवक को पकड़ लिया। कार चालक 19-20 साल का युवक बताया जा रहा है। भीड़ ने युवक को पकड़ उसके साथ मारपीट की और फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: 9 died and 10 injured as speeding jaguar car ploughs9 died in accident in ahmedabadahmedabad newsar live newscar accident Iin ahmedabadcar accident in gujaratgujarat newsindiaindia newslatest news in hindinational newsspeeding jaguar car ploughs into a crowd

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .