AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Education

नंदसमंद बांध छलका, उदयपुर शहर में भी हुई बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 26, 2023
Reading Time: 1 min read
nandsamand-dam-overfllow-monsoon-in-udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में एंट्री के साथ ही मानसून की सक्रियता बनी हुई है। मौसम विभाग ने 30 जून तक उदयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इधर नाथद्वारा क्षेत्र में स्थित नंदसमंद बांध छलक गया है। पानी की आवक बनी रहने से दोपहर में नंदसमंद बांध के चार गेट ढाई-ढाई फीट खोल दिए गए हैं।

उदयपुर शहर में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान उदयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों में 26 से 30 जून तक कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश हो सकती है। सोमवार सुबह आठ बजे तक कोटड़ा क्षेत्र के सेई डेम पर 61 मिलीमीटर बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में राजसमंद, चित्तौड़गढ़, गंगानगर, अलवर, झुंझुनू, सीकर और कोटा जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हुई है। नंदसमंद का वीडियो देखें–

खारी फीडर से राजसमंद झील में आवक शुरू होने की उम्मीद बंधी

बाघेरी नाका के ओवरफ्लो होने से पानी की आवक बनी रहने से 32 फीट पूर्ण भराव स्तर वाला नंदसमंद बांध छलक गया है। बांध पर 10 इंच की चादर चल रही है। पानी की आवक बनी रहने से दोपहर में नंदसमंद बांध के चार गेट ढाई-ढाई फीट खोल दिए गए हैं। बांध के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और बनास नदी के बहाव क्षेत्र से प्रभावित लोगों को अलर्ट कर दिया है। नंदसमंद के छलकने से आने वाले दिनों में खारी फीडर से राजसमंद झील में पानी की आवक शुरू होने की उम्मीद बंधी है।

UIT Udaipur

मदार बड़ा तालाब के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी

धीरे धीरे पानी की आवक बनी रहने से मदार बड़ा तालाब का जलस्तर 24 फीट के मुकाबले 21 फीट 9 इंच हो चुका है। मदार छोटा तालाब का गेज 21 फीट के मुकाबले 16 फीट है। ऐसे में मानसून के पहले ही दौर में इन दोनों तालाबों के छलकने की उम्मीद है। इनके छलकते ही मदार नहर होते हुए फतहसागर में पानी की आवक शुरू हो सकेगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsImd monsoon newslatest news in hindimonsoon in udaipurNandsamand dam overfllownathdwara rajsamandRainfall rajasthanrainy udaipurrajasthan monsoon updaterajasthan newsrajsamand newsudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .