AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जयपुर में 1 करोड़ की फिरौती के लिए हत्या: युवक का शव द्रव्यवती नदी किनारे बोरे में मिला

Lucky Jain by Lucky Jain
May 25, 2023
Reading Time: 1 min read
man murder for 1 cr extortion money in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के सांगानेर थाना क्षेत्र में एक करोड़ रूपए की फिरौती के लिए (murder for extortion in jaipur) युवक हनुमान मीणा की हत्या कर शव द्रव्यवती नदी में फैंकने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि हनुमान मीणा पुत्र जगदीश नारायण मीणा की हत्या हुई है। युवक मालवीय नगर स्थित सरस डेयरी में कम्प्यूटर ऑपरेटर था। बदमाशों ने युवक का अपहरण किया और परिवार से 1 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी, जब फिरौती नहीं मिली तो बदमाशों ने युवक की नृशंस हत्या कर दी और शव बोरे में बांधकर द्रव्यवती नदी में फेंक दिया।

आज गुरूवार सुबह द्रव्यवती नदी में बोरे में बंधा हुआ युवक का शव मिला तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोरचरी में रखवाया और युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने मामले में सांगानेर स्थित एक फ्लैट से कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इसी फ्लैट में युवक को अपहरण के बाद बंधक बनाकर रखा था।

UIT Udaipur Poster

ऑफिस जाते समय ही युवक का अपहरण कर लिया गया था

पुलिस ने बताया कि हनुमान मीणा का शव द्रव्यवती नदी में बोरे में मिला है। 22 मई की सुबह हनुमान मीणा ऑफिस जाने की कहकर घर से निकला था। जब वह रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी पड़ताल की, कहीं कुछ पता नहीं चला, लेकिन उसकी बाइक सांगानेर पुलिया के नीचे खड़ी मिली। इस पर युवक के पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी।

उसी रात को पिता जगदीश नारायण के पास हनुमान मीणा के मोबाइल से ही वीडियो कॉल आया। वीडियो कॉल पर पिता से बदमाशों ने 1 करोड़ रूपए की फिरौती मांगी और बंधक बनाकर रखे गए हनुमान मीणा को दिखाया। बदमाशों ने परिजनों को धमकाया कि यह बात किसी को बताई तो हनुमान मीणा जिंदा नहीं मिलेगा।

पुलिस ने संदेह जताया है कि बदमाशों ने युवक का ऑफिस जाते समय ही अपहरण किया होगा। अगले दिन पिता जगदीश नारायण ने पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दी। पुलिस की अलग-अलग टीमें युवक को तलाश ही रही थी, इसी बीच बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव बोरे में बांध द्रव्यवती नदी में फेंक दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime in jaipurjaipurjaipur newslatest news in hindiman murder for 1 cr extortion money in jaipurmurder for extortion in jaipurRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .