AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन: कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी का सफर पैदल करेंगे राहुल गांधी

Lucky Jain by Lucky Jain
September 9, 2022
Reading Time: 1 min read
bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi to walk 3500 km from Kanyakumari to Kashmir in 150 days program


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
अध्यक्ष पद के सवाल पर राहुल गांधी बोले जब चुनाव प्रक्रिया खत्म होगी, तब पता चल जाएगा कि मैं अध्यक्ष रहूंगा या नहीं

कन्याकुमारी,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन की शुरुआत कन्याकुमारी जिले के नागरकोइल सिटी से की। यात्रा की अगुवाई पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ही कर रहे हैं। तीसरे दिन यात्रा नागरकोइल के स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई, जो अझगियामंडपम जंक्शन तक जाएगी।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करेंगे। इसके लिए करीब 150 दिन का कार्यक्रम तय किया गया है, जिसमें राहुल गांधी विभिन्न राज्य और जिलों से होते हुए कन्याकुमारी से कश्मीर तक का सफर तय करेंगे।
यात्रा के तीसरे दिन पत्रकारों ने उनसे अध्यक्ष पद को लेकर सवाल भी किए, जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि जब अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया खत्म हो जाएगी, तब खुद ही पता चल जाएगा कि मैं अध्यक्ष रहूंगा या नहीं।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस ने देश में नफरत फैलाई है, इसी वजह से यह यात्रा आयोजित की जा रही है, यह भारत जोड़ो यात्रा केंद्र सरकार की विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने और देश के लोगों को आर्थिक असमानताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण के खतरों के प्रति जागरूक करने के लिए निकाली जा रही है।

150 दिन कंटेनर में रहेंगे राहुल गांधी, नेता और कार्यकर्ता

यात्रा में राहुल गांधी के साथ मौजूद सभी नेता और कार्यकर्ता भी राहुल गांधी की तरह कंटेनर में रहेंगे। इसके लिए कुछ कंटेनरों को रहने के हिसाब से मोडिफाइड किया गया है, जिसमें स्लीपिंग बैड, शौचालय, एसी भी लगाए गए हैं।

electricity crisis in rajasthan
Tags: bharat Jodo Yatracongress partyINCKanyakumari to Kashmir bharat jodo yatraRahul gandhi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .