AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

वल्लभनगर तो गई, आप तो धरियावद का बताओ : मतगणना से पहले ही भाजपा के कई नेता मान चुके हार.?

Devendra Sharma by Devendra Sharma
November 1, 2021
Reading Time: 1 min read
vallabhnagar and dhariyawad-by-election-bjp-leader-about-vallabhnagar-seat


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वल्लभनगर और धरियावद का अगला विधायक कौन होगा मंगलवार को मतगणना के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी, लेकिन परिणाम से पहले ही भाजपा के कई स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेता यह मान चुके है कि वल्लभनगर में भाजपा हार रही हैं। हालांकि देहात अध्यक्ष और चित्तौड़ सांसद को अभी भी चमत्कार की पूरी आस है।

यह बात हम इसलिए कह रहें है, क्योंकि इस उप चुनाव का फीडबैक लेने वाले भाजपा के कई स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेता पहली बात यहीं बोल रहे है, कि वल्लभनगर सीट तो गई आप तो यह बताओ कि धरियावद में कौन जीत रहा हैं.?।

भाजपा के कई नेता तो यह तक कहते नजर आ रहे है कि वल्लभनगर में पार्टी चौथे नम्बर पर आ जाए तो भी कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। इस तर्क से साफ झलकता है कि पार्टी के ज्यादातर नेता अंदर ही अंदर यह मान चुके हैं, कि वल्लभनगर में इस बार भी भाजपा की हार तय हो चुकी हैं।

यहां उदयलाल डांगी की बगावत भी भाजपा पर भारी पड़ती नजर आ रहीं हैं। हालांकि चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी और भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार को अभी भी पूरा आत्म विश्वास है कि परिणाम भाजपा के पक्ष में रहेंगे और हिम्मत सिंह झाला जीत कर आएंगे। दोनों सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह जिला मुख्यालय पर होगी।

फील्ड का अनुभव नहीं, वो ऐसी बातें कर रहे होंगे : भंवर सिंह पंवार

kunthu machinery mart

इस मामले में भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार से पूछने पर वे बोले कि कौन कह रहा है कि वल्लभनगर में बीजेपी चौथे नम्बर पर रहेगी। शुरू शुरू के 2-4 दिन जरूर ऐसी बातें चली थी, लेकिन भींडर में हमारी सभा होने के बाद एकदम माहौल बदला। जिनको फील्ड का अनुभव नहीं वो ऐसी बातें कर रहे होंगे। ये लोग चुनाव में कभी वल्लभनगर आये ही नहीं होंगे।

पंवार ने कहा हम फील्ड में थे, हमें पता है कि हमारा प्रत्याशी जीत रहा है। हिम्मत सिंह झाला ने कोरोना काल में लोगो की जो सेवा की उसको लोग भूले नहीं हैं और 20 प्रतिशत वोट तो सांसद सीपी जोशी के कामकाज के कारण ही प्लस हो गए। उदयलाल डांगी ने जनता सेना और कांग्रेस के वोट ही काटे हैं। हमारा कोई वोट बैंक नहीं हिला। मुकाबला कांग्रेस और हमारे बीच ही है और हम डेढ़ से दो हजार वोट से जीतेंगे। धरियावद सीट भी हम जीतेंगे।

Tags: bjpcongressdhariyawad by electionudaipur news updatevallabhnagar by election

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .