AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पिता की मृत्यु के बाद मिलने वाली अनुदान राशि से भी मांग ली 22000 की रिश्वत : श्रम विभाग का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

arln-admin by arln-admin
January 29, 2021
Reading Time: 1 min read
acb arrests computer operator of labour department taking 22000rs bribe money


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(ARLive news)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर की टीम ने शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ के श्रम विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर प्यारचंद कच्छावा को 22000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। रिश्वत राशि विभाग के उप आयुक्त करण सिंह यादव के नाम से ली गयी थी, ऐसे में विभाग इनकी भूमिका की भी जांच करेगी।

यह राशि कंप्यूटर ऑपरेटर प्यारचंद परिवादी भूपालसागर, चित्तौड़गढ़ निवासी भैरूलाल से उसके पिता का स्वर्गवास के बाद श्रमिक कल्याण योजना के तहत मिलने वाले अनुदान के 2 लाख रूपए दिलवाने की एवज में मांग रहा था।

ट्रेप करने वाली टीम के एसीबी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सिंह के अनुसार भैरूलाल के पिता की मृत्यु 1 मई 2019 को हो गयी थी। इसके बाद उसने श्रमिक कल्याण योजना के तहत 2 लाख रूपए अनुदान राशि के लिए श्रम विभाग में आवेदन किया था। यह अनुदान राशि दिलवाने की एवज में कंप्यूटर ऑपरेटर ने खुद के और उपायुक्त करण सिंह के नाम से 22000 रूपए की रिश्वत परिवादी से मांगी। परिवादी ने इसकी शिकायत एसीबी में थी। शिकायत की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम चित्तौड़गढ़ पहुंची। परिवादी से श्रम विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने 22000 रूपए रिश्वत राशि ली और जेब में रख ली, तभी एसीबी टीम ने वहां दबिश दी और उसे रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Tags: acb action in Chittodgarh labour departmentacb arrest labour department computer operator taking 22000rs bribe moneyACB Rajasthancorruption in labour departmentLabour department

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .